Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Sunday, May 16, 2021

कोरोना पर आस्था या अंधविश्वास ?

   कोरोना पर आस्था या अंधविश्वास ?

हेल्लो दोस्तों


मैं पूजा रौनियार , आज आपको गांवो में corona viruses पर लोगो के अजीबो गरीब उपायों को बताऊंगी। जैसे की आप सभी जानते हैं कि गांवो में तरह तरह के लोग उपाय ढूंढ रहे है।

वैसे तो काढ़ा पीना लोगों का घर में रहना योग आसन करना ये सब तो अच्छी चीजें हैं।ये सारे उपाय करने से लोगो को रोगों से लड़ने में बहुत सहायता मिलेगा। पर आजकल गांवो में एक नया ही तरीका अपनाया जा रहा हैं। पता नहीं ये उनकी आस्था है या अंधविश्वास कौन जाने। मेरे हिसाब से तो ये लोगो का भ्रम है ।तो आप लोग सोच रहे होंगे कि किस भ्रम की बात हम यहां कर रहे हैं।

तो चलिए बताते है ,आजकल गांवो में लोग corona ko भगाने के लिए तरह तरह तरह के यज्ञ, पुजा पाठ, और सुबह शाम जल चढ़ा रहे हैं। गांव की सारी औरतें एक साथ किसी एक जगह जल चढ़ा रही हैं। ऐसा कोई घर नहीं जहा की औरतें न जाए । हर घर से एक औरत जल चढ़ाने ( छाक चढ़ाना) जाती हैं। चलिए ठीक है हर इंसान की सोच अलग अलग होता है। हसीं तो इस बात पर आता है कि लोग corona viruse को भगाने के लिए ये सब उपाय अपना रहे हैं और जो सच में corona को भगा सकता हैं ओ नियम लोग समझने की कोशिश तक नहीं कर रहे है । लोग जब भी जल चढ़ाने जाते है किसी के मुंह पर मास्क 😷😷 नहीं होते बस ऐसे एक दो लोग ही होंगे जिन्होंने मास्क लगाया हों जो लगाए भी है ओ बस मुंह ढके हैं जबकि मास्क को पूरा नाक तक ढक के लगाने चाहिए। आखिर ये क्या है विश्वास या अंधविश्वास। लोगों को इतने दिनो से समझाया जा रहा हैं आख़िर corona के नियमों को पालन करने वाले तरीके इनको क्यों नहीं समझ आया। ये नहीं हैं कि मेरे वहा से कोई नहीं जाता हमारी जो दादी है उन्हें कितना भी बता दो इससे कुछ नहीं होता लेकिन हमारी बातों पर विश्वास नहीं करेंगी उन्हें तो जाना ही है।



कुछ दिन corona को भगाने वाला छाक (जल) चढ़ाने के बाद लोग कढ़ाई चढ़ाते हैं। कढ़ाई चढ़ता है उसमें पूरी और आटे की हलवा बनाय जाता है।और सारे चीजों को भगवान का नाम लेकर चढ़ा देते हैं लोग। 


#coronaviruse

#covid19

#novacollege

#prauniyarownpassion.blogspot.com

 

Happy Gandhi+shastri jayanti

  Today is the best day of year because on this day the god has send us the two honourable people in our country . Those two people's ar...