अंतराष्ट्रीय योग दिवस
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है । वैसे तो हमारे देश में योग की शुरुआत कई हजार साल पहले ही हो चुका था । पहली बार योग को ऋग्वेद में दर्शाया गया था।
योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के यूज (yuj) शब्द से हुआ जिसका अर्थ जुड़ना (to unite or to join or to yoke) होता है। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और रोगों से मुक्त हो जाता है । योग से आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है । योग हमारे जीवन में सकारात्मक शक्ति का प्रवाह होता है।
नए पीढ़ी में योग दिवस का आरंभ_____
योग दिवस की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में मोदी जी ने अपने भाषण में कहा था कि____
योग भारत का प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है । यह दिमाग और शरीर के एकता का प्रतीक है। यह मनुष्य जीवन में संयम , सामंजस्य और विचार की पूर्ति करता हैं । तो आइए हम सभी एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल करते हैं।
जिसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया । 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है और योग दीर्घ जीवन प्रदान करता है यही कारण है कि योग दिवस 21 जून को मनाया गया।
योग जो सभी को करना चाहिए______
लोम विलोम प्राणायाम
इस प्राणायाम में एक नाक से सास को लिया जाता है फिर दूसरे नाक से उसे छोड़ दिया जाता है। इसे कम से कम 5 मिनट तक करना चाहिए।
अनुलोम विलोम के लाभ
अनुलोम विलोम करने से शारीरिक और मस्तिष्क रोगों से निजात मिलता है।
यह तनाव , घबराहट को दूर करता है और एकाग्रता बनाए रखता है।
पूरे शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है।
दिमाग , फेफड़े और हृदय को शक्तिशाली बनाता है।
एहतियात
शुरुआत में ज्यादा समय तक नहीं करना चाहिए। रात को ज्यादा वक्त तक नहीं रुके रहना चाहिए। धीरे-धीरे समय को बढ़ाना चाहिए।
शितकारी प्राणायाम
यह तन और मन को शीतल बनाता है।
शीतकारी प्राणायाम शरीर की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
यह प्राणायाम मस्तिष्क के उन केंद्रों को प्रभावित करता है जो शारीरिक तापमान को केंद्रित करते हैं।
एहतियात
जिस क सर्दी खांसी अस्थमा हो वह इस प्राणायाम को करने से बचें।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर में सकारात्मक शक्ति का प्रभाव होता है।
हमारे शरीर को शुद्ध और स्वस्थ बनाता है।
हमारे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।
दिमाग को शांत और सक्रिय बनाता है।
#internatinalyogaday
#yogaandexercise
#novainstituteofnursingandparamedicalscience
#mrj #india
#mywayandmypassion




